STORYMIRROR

Minal Aggarwal

Inspirational

4  

Minal Aggarwal

Inspirational

नये साल का संकल्प

नये साल का संकल्प

1 min
266

नया साल 

पहला दिन 

नई शुरुआत 

नई मैं 

नया कवर किताब पुरानी 

कोशिश करूंगी भरसक कि 

उपहार में दूं 

आपको एक नई डायरी 

जिसमें लिखूं मैं नये किस्से और 

कहानी 

अंदाज मेरा शायराना ही रहेगा 

मैं आगे आगे चलूंगी 

यह जमाना मेरे पीछे चलेगा 

मैं रास्ते के किसी गोल चक्कर से 

घूम जाऊंगी और जमाना मेरे 

आगे चलेगा 

मैं उनकी गतिविधियों को देखूंगी 

और क्रियाकलापों का भी 

आकलन करूंगी 

उनकी सुंदरता को निहारूंगी 

उनके प्यार को अपने आंचल में 

भर लूंगी और 

उम्र भर के लिए 

इस अनमोल तोहफे को संभाल लूंगी 

मैं हमेशा लाइन में सबसे पीछे 

चलूंगी 

सबको प्रेरित करूंगी 

उनसे कुछ न कुछ सीखती रहूंगी 

उनको हमेशा खुद से हर तरह से 

बेहतर समझूंगी 

नये साल का यही संकल्प लूंगी कि 

हर किसी को अपने दिल में स्थान दूं और 

उनका भी भरपूर प्यार और सहयोग 

पाऊं 

यह साल सबको साथ लेकर 

हंसी खुशी बीत जाये 

किसी की आंख में एक आंसू न 

आये 

किसी के जीवन में कोई 

दुख का बादल न छाये 

कोई गम की घटा अंधेरे का 

पल भर को कहर न बरपाये।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational