STORYMIRROR

Alok Jaiswal

Inspirational

4  

Alok Jaiswal

Inspirational

निकलना पड़ता है घर से

निकलना पड़ता है घर से

1 min
282

हम भी 

घर में थे सुरक्षित

कोरोना को मात देते 

वॉरियर्स का साथ देते

पर 

निकलना पड़ता है

घर से

जब कोई अपना 

हमसे दूर 

लड़ रहा हो 

जंग अकेले 

इस कोरोना से

तब 

निकलना पड़ता है

घर से

उसका साथ देने

उसे विश्वास देने

कि वो 

नहीं है अकेला

उसके संघर्ष में

शामिल है

डॉ, नर्स, पुलिस, 

सफाईदार, दवाईदार

शासन, प्रशासन

प्रयासरत है

कोरोना को 

मात देने को

और 

अपनों को

मुसीबत में

साथ देने को

निकलना पड़ता है

घर से।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational