STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Abstract Inspirational

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Abstract Inspirational

"नीरज भाई दिल लिया जीत"

"नीरज भाई दिल लिया जीत"

1 min
230

नीरज भाई आपने दिल लिया जीत

हम भारतीयों को दिया गोल्ड गिफ्ट

आप पर हमें बड़ा गर्व है, हिंद दीप

आपने हिंद को बना दिया अजीत

फेंका है, आपने भाला इतना सुदूर,

ऊपर से राणा को भी हुआ गुरूर,

आप हो हिन्द के अनमोल कोहिनूर

नीरज भाई आपने दिल लिया जीत

पूरा भारत आज खुशी से झूम रहा,

पूरे हिंद की पूरी की आपने उम्मीद

हम सब युवाओं के आप आदर्श बने,

आपने मेहनत का गाया, ऐसा गीत

भर दी झोली भारत की, जो थी रीत

नीरज भाई आपने दिल लिया जीत

हम भारतीयों का, आज पूरे विश्व में,

बजा दिया है, डंका आपने निर्भीक

निरंतर कर्म करो, मिलेगी सफलता

आपने हमें दी, नीरज भाई वो सीख

नीरज भाई आपने दिल लिया जीत

कितनी संघर्ष की रात हो अंधियारी,

गर लगन और मेहनत से हुई तैयारी,

यकीं मानिए, भोर की होगी किलकारी

नीरज भाई आपने कर्म शिक्षा दी भारी

लगातार कर्म की बस चलाओ पतवार,

सफलता से जरूर होगी आपकी यारी



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract