STORYMIRROR

VP Vijay

Romance

4  

VP Vijay

Romance

नि:शब्द-लोक

नि:शब्द-लोक

1 min
311

है कुदरत का इक ऐसा छोर,

जहाँ न जाए जगत का शोर।


वहां रहना चाहूंँ सदा आसीन,

और रहूं बजाता प्रेम की बीन।


मदमस्त रहूं, मैं मन में मगन,

जलती रहे, विरहा की अगन।


वहाँ ऐसा कुछ कुछ होता है,

शब्द अपनी पहुंच खोता है।


नहीं गुरू कोई, नहीं कोई गुर,

वो अहसास तो गूँगे का गुड़।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance