STORYMIRROR

बजरंग लाल सैनी वज्रघन

Abstract

3  

बजरंग लाल सैनी वज्रघन

Abstract

नारी तुम क्या हो ?

नारी तुम क्या हो ?

1 min
297

नारी तुम क्या हो

क्या तुम एक यंत्र हो

या अनथक जीवन का मंत्र हो

हो ठौर सुखमय जीवन का,


या परिभाषा स्वयं जीवन की

सृष्टि का आधार,

असीम प्रेम पारावार,

तुम गरल दुःखों का पी लेती हो,

आह निकालती नहीं,


अधर सी लेती हो,

कहाँ से आती है इतनी सहनशीलता

आँसुओं को पलकों में पी जाने की कला,

धरती-सा तन, आकाश-सा मन,


कहाँ से पाती हो

खुले तराजू के मेंढ़क-से रिश्ते,

कैसे सम्भाल पाती हो

नारी तुम क्या हो


क्या तुम एक यंत्र हो

या अनथक जीवन का मंत्र हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract