STORYMIRROR

Anshi Patel

Inspirational

4  

Anshi Patel

Inspirational

"नारी शक्ति "

"नारी शक्ति "

1 min
371

वो घर सजाने से लेकर अंतरिक्ष का सफर कर चुकी है 

फिर भी उसके सम्मान के लिए एक दिन क्या काफ़ी है


एक चार दीवार वाले मकान को घर में तब्दील करती है

फिर भी उसका नाम तक नेम प्लेट पर कभी नही आता है


दिन रात बिना थके वो जब देखो तैयार खड़ी मिलती है 

ना धूप देखे ना छाव देखे हर बार सबकी सेवा करती है


दुनिया में कोई ऐसा काम नही जो वो कर ना सकती हो

फिर भी हर बार उसकी तुलना दूसरो से की जाती है 


उसका सम्मान करना हो तो एक दिन नही दिल से करो

और उसकी शुरुआत अपने घर की बहु बेटियो से करो


एक दिन फोन में स्टेटस रखकर सम्मान देने से क्या होगा

सम्मान मन से करो दिखावा करने की जरूरत नहीं होगी


जो जीवन सवार सकती है उसे वो उजाड़ भी सकती है

उस नारी शक्ति को कमजोर समझने की भूल मत करो।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational