STORYMIRROR

रिपुदमन झा "पिनाकी"

Inspirational

3  

रिपुदमन झा "पिनाकी"

Inspirational

नारी है नारायणी

नारी है नारायणी

1 min
277

नारी जीवन है

जननी है नारी

ईश्वर की पूर्ण कला है

सृष्टिकर्ता पालनकर्ता है नारी

माँ बहन भगिनी पत्नी है नारी

गुरु मित्र सखा मार्गदर्शक है

जगत की आत्मा है आधार है नारी


नारी शुभलक्ष्मी है

दुर्गा शक्ति सरस्वती है नारी

गंगा की अविरल धार है

पवन की शीतल मन्द सुगन्ध है नारी

पूजनीय है नारी

परमात्मा से भी महान है नारी


नारी निर्मल है पवित्र है

नारी रूप है शांति का

मोक्ष और कल्याण की प्रतिमूर्ति है

संस्कृति संस्कार का उत्थान है

धर्म - कर्म संरक्षक है

परोपकारिणी है शुभकारी है

नारी है नारायणी।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational