STORYMIRROR

bhandari lokesh

Classics

4  

bhandari lokesh

Classics

नाम मेरे दोस्तों का

नाम मेरे दोस्तों का

1 min
274

लिख दिया दिल पर किसी ने

नाम मेरे दोस्तों का

हर तरफ खुशियों की बारिश

थी अहसास मेरे दोस्तों का

लिख दिया…

सुना था महफिल में मोहब्बत

नज़र झुकाये खड़ी हुई थी

और फिर आया अचानक

पैगाम मेरे दोस्तों का

लिख दिया…

बाजी खेली थी जो हमने

इश्क़ के बाज़ार में

दिल जो टूटा तो हिफाज़त

था काम मेरे दोस्तों का

लिख दिया…

इश्क़ में बर्बादियाँ और

हर तरफ तन्हाइयाँ हैं

दूर इनसे भी है एक

जहान मेरे दोस्तों का

लिख दिया दिल पर किसी ने

नाम मेरे दोस्तों का।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics