STORYMIRROR

Suraj Vishvas

Romance

4  

Suraj Vishvas

Romance

नादान दिल, धोखेबाज मोहब्बत

नादान दिल, धोखेबाज मोहब्बत

1 min
228

इश्क की गलियों में,

ना जाने कितने आशिक भरे पड़े हैं।

और कुछ तो उनमें से ऐसे भी हैं, 

जो अभी मोहब्बत की कतार में खड़े हैं।।

आज की पंक्तियां उनके लिए 

जिनका दिल बार बार टूटा है 

पर तोड़ा किसी खास शख्स ने,


वह रोता रहा अंदर ही अंदर,

 पर उसके मासूम दिल पर 

तरस ना खाया वक्त ने।।


जिसको जाना होता है ना,

चला जाता है और वापस लौट कर नहीं आता है।

और माना

 तुम्हारे मनाने से वह वापस आ भी जाए,

तो जरा यह बताओ,

क्या उससे तुम्हारे दिल का वह जख्म भर जाता है ?


नहीं ना.......?

क्युकी टूटा दिल लेकर चेहरे पर मुस्कान लाना

 आसान नहीं होता।

कोशिश करते हैं सभी अपना दर्द छुपाने की, 

पर हकीकत में हर कोई इतना महान नहीं होता।।


सिर्फ दिल टूटा हो तो फिर भी जुड़ जाता है।

पर जब इंसान ही टूट जाए,

 तब थोड़ा मुश्किल हो जाता है।।


आसान नहीं होता किसी को भुलाना, 

आसान नहीं होता

दिल से निकालना उसकी यादों को मिटाना,

क्योंकि जब भी कोशिश करने जाओ,

याद आ ही जाता है 

उसका रूठना और तुम्हारा उसे मनाना।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance