मुस्कराहट
मुस्कराहट
खुशियां जीवन में कैसे आती है..
ये हमें अपने आप से समझना होता है..
क्योंकि हर एक की खुशी अलग–अलग होती हैं..
हर एक का जीवन भी..
एक वाक्य है..रात गयी बात गयी..
क्योंकि उसके बाद दिन आने वाला है..
दिन का उजाला मानो नई खुशिया लाना!
यही जीवन का संदेश है..
कष्ट कितने भी आये..
पर एक दिन सुबह का उजाला
जीवन में जरुर आता है..
हमें आगे बढने की प्रेरणा लेकर..
जो अपने उद्देश से परिपूर्ण होता है.!
सो आगे बड़ो और पीछे मुड़कर कभी ना देखो!
मुश्किलें बहुत आयेगी जीवन में.
पर उसका स्वागत मुस्कराकर करो..
और हमेशा अपने जीवन खुश रहो..
देखो दुनिया कितनी सुंदर है...
दूसरों की मदद करने से पहले
अपने आप में खुश रहो..
आप खुश रहोगे तो दूसरा व्यक्ति
आपको देखकर अपने गम भूल जायेगा..
और आपकी मुस्कराहट में शामिल हो जायेगा ..
किसी की मदद करने के लिए
अपने दोनो हाथ हमेशा आगे रहने दो..
इससे ज्यादा सुकुन तुम्हे जीवन में कही नहीं मिलेगा..