मुमकिन नही है....
मुमकिन नही है....
है ये मुमकिन तो नही,
किसी को बेइंतहा चाहकर
यूं ही भुलाना।
किसी के चाहत में मर मिट कर
दुनिया के नजरो से,
खुद को पागल बना कर
यूं ही भुलाना।
मुमकिन नही है
बीते हुए लम्हों को,
इस तरहा पलभर में
बिखेर देना।
मुमकिन नही है
समेटे हुए यादों को,
यूं ही भुला देना।
जो जिंदगी में
आदत से थे,
मुमकिन नही है
उन्हें यूं ही भुलाना।

