STORYMIRROR

Muna Bhoi

Inspirational

4  

Muna Bhoi

Inspirational

ऐसा हो....

ऐसा हो....

1 min
452

ऐसा हो मैं दीपक बन जाऊं

अंधेरे राहों में

रोशनी भर दूँ

ख़ुशी उजाले की

सभी मैं बाँट दूं


ऐसा हो मैं फूल बन जाऊं  

सौंदर्य की बादल से

दुनिया को ढांक दूँ

प्रेम की महक से

लोगों को जोड़ दूं


ऐसा हो मैं पेड़ बन जाऊं  

सूरज की किरणों में

शीतल छांव दे दूं

लोगों के जीवन में

मुस्कान ला दूं


ऐसा हो मैं झरना बन जाऊं

पत्थरों मैं बह के

सबके प्यास बुझा दूं

छोटे से सफर में

ये दुनिया जीत लूँ


ऐसा हो मैं कवि बन जाऊं

लिखते लिखते

अपना गम भुला दूं

कलम कागज से

ये दुनिया बदल दूं ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational