STORYMIRROR

Rekha Verma

Comedy

4  

Rekha Verma

Comedy

मोरे पिया और टेक्नोलॉजी

मोरे पिया और टेक्नोलॉजी

1 min
198

पिया जी एक बात बताओ

टेक्नोलॉजी का राज समझाओ

मैं भोली-भाली नादान

ईश्वर भक्ति घर परिवार से है मेरा काम

यह तुम्हारी निगोडी टेक्नोलॉजी मुझे नहीं भाति


क्योंकि मुझे इसकी A B C D समझ नहीं आती

कैसे हम बिना तार के मोबाइल से बात कर लेते हैं

वीडियो कॉलिंग के जरिए एक दूसरे का दीदार कर लेते हैं

संदेशा भी तुरंत चल जाता है


पल भर में अपनों के राजी खुशी का समाचार ले आता है

घर बैठे बैठे हम होटल बुक कर लेते हैं

घर बैठे ही लाइव केदारनाथ के दर्शन कर लेते हैं

यह सब एक सपना सा लगता है

इंसान की जादूगरी का नमूना सा लगता है


जो भी हो टेक्नोलॉजी के जरिये काम आसान हो जाते हैं

अमरनाथ के दुर्लभ दर्शन आंखों को स्वीकार हो जाते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy