STORYMIRROR

Pallavi Garg

Inspirational

3  

Pallavi Garg

Inspirational

मोर्डन वीमेन

मोर्डन वीमेन

1 min
245

लोग कहते है, तुम बदल गई हो

मैं कहती हूँ, मैं बदली नहीं हूँ

बस जीने लगी हूँ,

अपनी इच्छाओं के साथ।।


लोग कहते है, तुम बदल गई हो

मैं कहती हूँ, मैं बदली नहीं हूँ

बस चलने लगी हूँ,

अपने फ़ैसलों के साथ।।


लोग कहते है, तुम बदल गई हो

मैं कहती हूँ, मैं बदली नहीं हूँ

बस जीने लगी हूँ,

अपने हर सपने के साथ।।


लोग कहते है, तुम बदल गई हो

मैं कहती हूँ, मैं बदली नहीं हूँ

बस चलने लगी हूँ,

बदलते जमाने के साथ।।


लोग कहते है, तुम बदल गई हो

मैं कहती हूँ, मैं बदली नहीं हूँ

बस जीने लगी हूँ,

अपनी हर ख़ुशियों के साथ

अपनी हर ख़ुशियों के साथ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational