मोर
मोर
1
अहा मयूर
उड़ा बहुत दूर
नृत्य में चूर।
2
ये रोमांचित ,
बहुत आनंदित,
अति हर्षित
3
ये नील वर्ण
अति मनमोहक
है आकर्षक
4
अहा! ये नृत्य,
मंत्रमुग्ध है कृत्य
दे हर्ष नित्य।
5
राष्ट्रीय पक्षी
राष्ट्र गौरव साक्षी
ये पर्ण भक्षी
6
जग मोहित
मुकुट सुशोभित
विचारे हित
6
सौंदर्य युक्त
उर से द्वेष मुक्त
न पिएं रक्त
7
वर्षा पर्याय
बाल मन हर्षाये
देख क्रीड़ाएँ।
