मन के दानव
मन के दानव
लोग बोलते हैं
ये दुनिया बहुत
सुन्दर जगह है ,
लेकिन इससे
बुराई और नफरत की
बू आती है
कुछ अपने डर के
दानवों को अपने
बिस्तर के निचे
छुपा देते हैं
अपने आप को
सुरक्षित महसूस
करने के लिए ,
पर कुछ ऐसे भी हैं
जो इन दानवों को
अपना लेते हैं
क्योंकि वो अंदर से
कमज़ोर होते हैं ,
और फिर उस कमज़ोरी में
दानवों के वशीभूत
हो जाते हैं,
अपने मन के अँधेरे
से निकलते आग
में डूब जातें हैं
पर अंत में कुछ नहीं
बचता सिर्फ और सिर्फ
राख रह जाता है !!
