STORYMIRROR

Pinky Dubey

Inspirational

3  

Pinky Dubey

Inspirational

मेरी प्यारी माँ

मेरी प्यारी माँ

1 min
164

सबसे पहले है वो उठती

करती है वो घर का काम

अपने भूख से पहले

अपने बच्चों के भूख को मिटाती

दुनिया से वो हमे बचाती

चोट लगने पर दवा लगाती

कितना दुतकारने पर भी भला ही हमारा सोचती

भगवान सा स्वरुप उसका

भगवान ने उसे हमारे लिए बनाया

भगवान हर जगह नही हो सकते इसलिए

उन्होने बनाया एक इन्सान को जिसे हम

कहते है माँ

क्यु हम उसे बूढ़ी होने पर छोड़ देते

जिंदगी भर वो हमारे लिए है जीती

जब उसे हमारी ज़रुरत होती

क्यु हम उन्हें छोड़ देते

क्यु हम उन्हें वो प्यार नही देते

जो उन्होने हमारे पर लुटाया

जिंदगी बर हमे दुआ देती

बदले मे सिर्फ़ हमसे प्यार मांगती

बलिदानो मे वो सबसे ऊपर

प्यार की भूखी है वो

भगवान से ऊपर उसका दर्जा

वो है मेरी प्यारी माँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational