मेरे श्याम सावरिया
मेरे श्याम सावरिया
चुराकर दिल मेरा मुझे दीवाना बना दिया।
सुनो मेरे श्याम सावरिया।
सुनाकर मीठी बाते मुझे अपना बना दिया।
सुनो मेरे श्याम सावरिया।
नैनो मे बसकर चल दिये कहा चुपके चुपके।
तेरे बिना राधा रोये सबसे छुप छुपके।
करके जुदा मुझे खुद से बेगाना बना दिया।
सुनो मेरे श्याम सावरिया।
जब पास होते थे मीठी मुरली सुनाते थे।
आओ प्यारी राधा आओ मुझको बुलाते थे।
छोड़ गए छलिया मुझको अंजाना बना दिया।
सुनो मेरे श्याम सावरिया।
रोती है कीतनी राधा सुनो निष्ठुर निर्मोही ।
याद मे तेरी भटकूँ मै पगली खोई खोई।
प्यार मे अपने दुशमन जमाना बना दिया।
सुनो मेरे श्याम सावरिया।
बहती है यमुना एक गोकुल तीरे तीरे।
दूजे बहे यमुना धार राधा नैन धीरे धीरे।
मै बावरी को मरने का बहाना बना दिया।
सुनो मेरे श्याम सावरिया।
अब ना आओगे कान्हा राधा नहीं पाओगे।
मनमोहिनी मुरली श्याम किसको सुनाओगे।
प्यार मे तेरे तड़पूँ गोरी को खिलौना बना दिया।
सुनो मेरे श्याम सावरिया।
