STORYMIRROR

Minal Aggarwal

Inspirational

4  

Minal Aggarwal

Inspirational

मेरे पापा मेरे हीरो

मेरे पापा मेरे हीरो

1 min
346

मेरे पापा 

मेरे हीरो थे 

हैं और रहेंगे 

उन जैसा 

इस दुनिया में कोई नहीं 

वह तो सोना थे 

चांदी थे 

हीरो से बढ़कर 

मेरे लिए तो 

एक सितारे सा ही चमकता 

हीरा थे 

उनकी बताई ढेर सारी बातें 

हर समय ही मेरे कानों में 

गूंजती रहती हैं

कितने प्यारे थे

एक चिड़िया से चहकते रहते थे 

एक फूल से महकते रहते थे 

एक सितारे से टिमटिमाते थे 

एक हवा से गुदगुदाते थे 

कितना हंसाते थे 

कभी न रुलाते थे 

कितना प्यार करते थे 

कितना सबका मान सम्मान 

करते थे 

कितना सबका दिल रखते थे 

किसी की बात को कभी 

गिराते नहीं थे 

कोई हो जाये पल भर जो 

मायूस 

उसे कितना हौसला देते थे 

जमीन से उठाकर 

आसमान में बिठाते थे

मुंह से कोई बात निकले 

उसे फौरन पूरा करते थे 

मेरा कोई सपना नहीं रहा 

अधूरा 

मैंने हर मंजिल को पाया 

मैं कभी नहीं हारी क्योंकि 

मेरे पापा ने मुझे हमेशा 

जीतना ही सिखाया 

मैं हो जाऊं किसी इम्तिहान 

में चाहे पास या फेल 

सब बराबर 

उनके लिए तो मैं थी

महत्वपूर्ण 

न कि मेरी सफलता 

या और कुछ 

मेरी खुशी के आगे 

उन्होंने कभी नहीं की

इस दुनिया के नियम 

कायदों की परवाह 

वह मेरा आसमान थे 

मेरी जमीन 

मेरे सूरज

मेरे चांद

मेरी प्रकृति 

मेरे भगवान 

मेरे हीरो 

वह थे 

या अब नहीं तो 

कोई बात नहीं 

मैं हूं अब उनकी यादों के 

साथ पूर्ण 

नहीं कहीं से जीरो।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational