STORYMIRROR

samarpita panda

Abstract Inspirational

3  

samarpita panda

Abstract Inspirational

मेरे पापा के लिए।

मेरे पापा के लिए।

1 min
22

हाथों में हाथ थामे मुझे चलना सिखाने वाले आप हो,

कंधे पे बिठा के मुझे दुनिया दिखाने वाले आप हो।


टूट जाती हूं जब भी मैं "साथ हूं" कह के साहस बढ़ाने वाले आप हो,

मुश्किल वक़्त में गिरना, चलना, संभालना सीखाने वाले आप हो।


हर दर्द सह के मेरे होठों पे मुस्कान लाने वाले आप हो,

खुद के ख़्वाब का सौदा कर मेरे सपने सजाने वाले आप हो।


कांटे भर रास्ते पर मेरे लिए फूल बिछाने वाले आप हो,

दो थप्पड़ मारने के बाद छुपके माँ से "खाना तो खाया ना उसने?"

पूछने वाले आप हो।


खुदा के रूठ जाने पर भी मेरे साथ मेरे ख़ुदा बन के खड़े

रहने वाले आप हो,

जिंदगी के हर मोड़ पे मेरे हौसला बन के

मुझे प्रेरणा देने वाले आप हो।


रब से पहले भी जुबान जिसका नाम ले वो आप हो,

इस मतलबी दुनिया में मुझे बेमतलब प्यार करने वाले

मेरे पापा आप हो।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract