STORYMIRROR

Nilesh Premyogi

Abstract Others

4  

Nilesh Premyogi

Abstract Others

मेरे भोले भंडारी है

मेरे भोले भंडारी है

1 min
416

जिनके जटाओं में है वास गंग का

जिनके गले में है हार विश्व भुजंग का

वह कृपाचारी, ब्रह्मचारी 

मेरे शिव, मेरे भोले भंडारी है 


वह नृत्य सम्राट,

वह योग सम्राट,

मेरे स्वामी, मेरे इष्ट 

मेरे भोले भंडारी है ।


वे ही आदियोगी

वे‌ ही कृपाकारी है

जिन्हें पूजता पूरा संसार

वे मेरे परम् गुरु आदियोगी है


जो सृष्टि कल्याणकारी

जो विष धारी है

जो कृपा कारी है

वह मेरे भोले भंडारी है।


जिन्होंने मुझे शब्द दिया

जिन्होंने मेरा कल्याण किया

जिनका नाम मैंने हर पल लिया

वह मेरे भोले भंडारी है 


जिनके प्रेम की है पूजा करता

जिनका हर पल है नाम जपता

वह आदियोगी भक्त प्रेमयोगी है

महादेव के अस्तित्व से है जिसका नाम वह प्रेमयोगी है।


          ॥ हर हर महादेव शंभो शंकर ॥


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract