STORYMIRROR

Prajna Meel

Inspirational

4  

Prajna Meel

Inspirational

मेरा प्यारा देश

मेरा प्यारा देश

1 min
466

सबसे प्यारा देश है मेरा, भारत देश है मेरा।


आज़ादी पाने के लिए ना जाने कितने वीर

हुए क़ुर्बान,

गांधी, सुभाश, भगत सिंह आदि ने गँवाई

अपनी जान,

विश्व गुरु था भारत देश, सबसे है यह न्यारा,

सबसे प्यारा देश है मेरा, भारत देश है मेरा।


उत्तर में हिमालय, दक्षिण में अथाह समंदर,

बहती नादिया और घने जंगल बनाते है

इसको सुन्दर,

लह लहाते खेत खलिहान, सोना उगलती

यह धरा,

सबसे प्यारा देश है मेरा, भारत देश है मेरा।


बड़े -बड़े स्मारक यहाँ पर कहते अपनी कहानी,

दूर-दूर के देशों से हर साल आते है सैलानी,

सबको अच्छा लगे, रखें देश को हरा-भरा,

सबसे प्यारा देश है मेरा, भारत देश है मेरा।


खान-पान, वेश- भूषा और भाषा के हैं कई प्रकार,

डोसा, परॉठा और वड़ा-पाव सबको है स्वीकार,

सम्मान मिले सबको यही है हमारी परम्परा,

सबसे प्यारा देश है मेरा, भारत देश है मेरा।


अथिति देवो भव: करे मन से सत्कार,

वणक्म, सलाम, सस्त्रियाकाल या हाथ जोड़ कर

करें नमस्कार,

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबका है यह देश

हमारा,

सबसे प्यारा देश है मेरा, भारत देश है मेरा।


चौड़ी सड़कें गगन चुंभी इमारतें देती है विकास

का प्रमाण,

बस, ट्रेंन, विमान कल की बातें, बनाया हमने

मंगलयान,

प्रगति के पथ पर चलें यही है संकल्प हमारा

सबसे प्यारा देश है मेरा, भारत देश है मेरा।


                                                      

















विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational