STORYMIRROR

मेरा प्यार

मेरा प्यार

1 min
13.6K


मेरा प्यार जब भी बूंदो

मे बरसे,

तुम अपनी खिड़की

से चिलमन हटाना,

भरे बादलो मे

मेरा प्यार होगा,

मुझे याद करना

और मुस्कुराना...


तुम्हारी हँसी मे वो संगीत

होगा,

मुहब्बत भरा इक

नया गीत होगा,

हवाओ मे

फिर वो आवाज होगी,

जैसे परिंदो का हो

चहचहाना,


मेरा प्यार जब

भी बूंदो मे बरसे,

तुम अपनी खिड़की से चिलमन

हटाना,

भरे बादलो मे मेरा

प्यार होगा,

मुझे याद करना

और मुस्कुराना...


पुरानी वो यादे,

मुहब्बत की

बाते,

वो धुंधले से चेहरे,

वो

यादो के घेरे,

तन्हाइयों के

अन्धेरो मे घिर कर,

मेरे लिए तुम ना आंसू

बहाना,

मेरा प्यार जब

भी बूंदो मे बरसे,

तुम अपनी खिड़की से चिलमन

हटाना,

भरे बादलो मे मेरा

प्यार होगा,

मुझे याद करना

और मुस्कुराना...!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Suresh Mall

Similar hindi poem from Drama