STORYMIRROR

ritesh deo

Abstract

4  

ritesh deo

Abstract

में लाल रंग हूँ

में लाल रंग हूँ

1 min
8

मैं लाल रंग हूँ,

सभी के संग हूँ,

चेहरे की रंगत हूँ,

तिलक बन माथे की शान हूँ,

रक्त में लाल लाल हूँ,

मैं लाल रंग हूँ सभी के संग हूँ।


उगते सूरज में हूँ

जलते दीपक में हूँ,

आग में हूँ,

क्रोध में मैं लाल लाल हूँ,

मैं लाल रंग हूँ सभी के संग हूँ,


खतरे की पहचान हूँ,

क्रांति की निशान हूँ,

दिशा की पहचान हूँ,

मंगल ग्रह भी लाल लाल है,

मैं लाल रंग हूँ सभी के संग हूँ।


सुहागन के सर का ताज हूँ,

प्रेम की पहचान हूँ,

सुख ,खुशी और उत्साह की पहचान हूँ,

कोमल और शक्ति की पहचान हूँ,

चुनरी में लाल लाल हूँ,

मैं लाल रंग हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract