🍁'मध्यप्रदेश'🍁
🍁'मध्यप्रदेश'🍁
हमारा प्यारा मध्य प्रदेश।
भारत का है ह्रदय प्रदेश।
मां नर्मदा की बहती धार।
सादा जीवन, उच्च विचार।
विंध्यांचल है अचल महान।
सतपुड़ा है पर्वतों की शान।
दूधाधार देखो भेड़ाघाट।
संगमरमर देखो सपाट।
शारदा मां की मैहर नगरी।
अमरकंटक पावन नगरी।
उज्जैन में महाकाल बिराजे।
भोजपुर में शिव शंकर साजे।
खजुराहो की छटा निराली।
जय-जय मां सलकनपुर वाली।
