STORYMIRROR

#सह्याद्री निरन

Romance

4  

#सह्याद्री निरन

Romance

मैं तुम होना चाहता हूँ

मैं तुम होना चाहता हूँ

1 min
411

मैं चाहता हूँ मुझे मधुर सपने आए

और उनके तेज से खिले कलियों के फूल बनकर

आगत कराने की अभिलाषा करूँ

अपने कमरे में खुद की


मैं मांगूंगा आशीष तुम्हारे हाथों से

मेरे हाथों में

बिना किसी से भी बातें कर

बस खामोशी सुनना चाहता हूँ


तुम्हारे शब्दों की मिठास भर लूँगा मैं

घने अंधेरों के कानों में

सुनहरे उगते किरनों की टिमटिम में

तुम्हारी हँसी के उजाले बिखेरना चाहता हूँ


तुम्हारी आँखों में उतरकर

मैं तुझ में समाना चाहता हूँ

सितारों की गर्दिश में एकाकी चांद बनकर

तुमको मैं मुझे देखते हुये देखना चाहता हूँ

बस मैं तुम होना चाहता हूँ



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance