STORYMIRROR

Yogeshwari Arya

Abstract

4  

Yogeshwari Arya

Abstract

मैं इंसा हूं

मैं इंसा हूं

1 min
217

ना ही मै हवा हूँ ना ही मै रोशनी हूँ

जिससे जब चाहे मोड़ा जा सके

मै इंसा हूँ

जिसमे थोड़ी ही सही पर जान है

ज्यदा चाह तो नहीं 

लेकिन थोड़ी उमीद है

तुमने जैसा चाहा मैंने वैसा ही किया

तुमने जिस पथ पे चलने को कहा 

मै वहां चली भी

लेकिन यू अचानक ना कहो

की ये पथ अब सही नहीं

तुम्हारे तो शब्द थे

मेरी तो ज़िन्दगी थी

अब यू कह देना

सब गलत था तुम्हें फिर से शुरू करना होगा

ये तो लाज़मी नहीं

रास्ता गलत, ज़िन्दगी गलत 

मै गलत, ये दुनिया भी गलत 

अरे यार कभी यह तो मान लो

की तुम भी गलत हो सकते हो।

कोई नहीं हम एक नई शुरुआत करेंगे 

लेकिन ये तो ना कहो मेरी पूरी जिंदगी गलत है

मै इंसा हूँ

हवा या रोशनी नहीं 

जिससे जब चाहे मोर दिया 

और जब चाहे छोर दिया

मै इंसा हूँ!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract