मैं हूं न
मैं हूं न
मत चिन्ता करो मां पापा कि आपको बेटा नहीं है
बेटी होकर सारे फर्ज निभाऊंगी मैं हूं न.......
मत सोचो कि कौन बुढ़ापे में सेवा करेगा तुम्हारी
कौन रहेगा पास तुम्हारे कौन फर्ज निभायेगा?
मैं करूंगी काम सारे रखूंगी ख्याल करूंगी देखभाल
बस तुम मुझे बेटों सा पढ़ा लिखा देना
दे देना अपने पैरों पर खड़े होने की आजादी
मत सोचना कि "बेटी है इसे क्या पढ़ाना?"
चली जायेगी पराए घर मुझ से क्यों नौकरी करवाना,
बस मुझपर थोड़ा सा विश्वास बनाये रखना
फिर छोड़ देना सारी चिन्ता मुझपर
मैं सब संभाल लूंगी
क्योंकि मैं भी आपकी अपनी संतान आपकी बेटी हूं न...
