STORYMIRROR

Phool Singh

Inspirational

4  

Phool Singh

Inspirational

मैं गलती का पुतला हूँ

मैं गलती का पुतला हूँ

1 min
484

अपने बारे क्या बताऊँ

मैं गलती का पुतला हूँ

सही-गलत का ज्ञान नहीं

पर, दिल की अपने सुनता हूँ

अपने बारे क्या बताऊँ, मैं गलती का पुतला हूँ ||

ऊँच-नीच का भेद नहीं

विश्वासघात ना करता हूँ

सीरत नहीं मैं, भाव देखता

प्रेम सभी से करता हूँ

अपने बारे क्या बताऊँ, मैं गलती का पुतला हूँ ||

आस्तिक हूँ मैं धर्म मानता

ना कटाक्ष, किसी पर करता हूँ

साधु संतों का आदर कर

हृदय से सम्मान,

वृद्धजनों का करता हूँ

अपने बारे क्या बताऊँ, मैं गलती का पुतला हूँ ||

काम को अपने मैं, पूजता

पर जी हजूरी ना करता हूँ

गलती पर मैं क्षमा मांगता

ना काम से आँख-मिचौली करता हूँ

साधारण सी जिन्दगी जीता

हृदय में, उच्च विचार को रखता हूँ

अपने बारे क्या बताऊँ, मैं गलती का पुतला हूँ ||

विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational