STORYMIRROR

Sachin Chaturvedi

Inspirational

3  

Sachin Chaturvedi

Inspirational

मैं बुलंद आवाज़ हूँ

मैं बुलंद आवाज़ हूँ

1 min
509

नागरिकों के हक़ की मांग,

गुनहगारों से लड़ती ज़ुबान हूँ..

हर इंसान की मैं पहचान,

मैं बुलंद आवाज़ हूँ !!


चलती हूँ तो रुकती नहीं,

बेख़ौफ़ निडर अभिमान हूँ..

झूठों पर मैं अभिशाप,

मैं बुलंद आवाज़ हूँ !!


झुक जाएगी यह दुनिया सारी,

नेक पथ पर चला अभियान हूँ..

जागरूकता हर घर-घर फैलती,

मैं बुलंद आवाज़ हूँ !!


खिलाफ आतंकियों के उठी,

गोरो को मार-मार भगाया हूँ..

गर्व से सीना तान कर कहती,

मैं बुलंद आवाज़ हूँ !!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational