STORYMIRROR

Dr.Deepak Shrivastava

Inspirational

4  

Dr.Deepak Shrivastava

Inspirational

माँ

माँ

1 min
277

माँ अनमोल रिस्ता

एक अनमोल खजाना

माँ बनती जिस लम्हे

उसका नहीं कोई सानी


पाती वरदान ईश्वर का

जन्म के रूप में जिसको

सहती सभी वो दर्द, पीड़ा

जन्म देते हुए उसको

फिर भी खुशी होती


सुख मनाती

पाती असीम सुख

अपने शिशु को पाकर

जिसे पाला अपनी कोख में

नौ महीने रखकर

करती लालन पालन

अति उत्साह से उसका


सहती सभी दुख

नहीं करती शिकायत

अपने आप से भी कभी कोई

देती प्यार अपने जाये को

जैसे करती उपकार अपने पर


यही माँ का बड़ा उपहार,

जताती नहीं कोई अपना 

उपकार बच्चों पर

यही माँ का बड़ा उपहार

जताती नहीं कोई अपना 

उपकार बच्चों पर।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational