STORYMIRROR

Harshita Dawar

Inspirational

4  

Harshita Dawar

Inspirational

मां पापा भी होती है

मां पापा भी होती है

2 mins
362

हर हसरत पूरी तेरी आंखों में नज़र आती है

जब भी कहती है मां पापा भी होती है

हर फ़र्ज़ अदा करती कभी आंसू निकले तो ताकत बन जाती है

जब भी कहती है मां पापा भी होती है

साया तेरा बन छाया बरगद सी ज़िन्दगी अडिग नज़र आती है

जब भी कहती है मां पापा भी होती है

विश्वास दिलाती मैं हूं ना बस अपने सपनों को हकीकत के पंख में उड़ाती हैं

जब भी कहती है मां पापा भी होती है

तितली जुगनू चांद सूरज सितारों का वादा नही करती बस इतना जितना

मेरी हिम्मत ज़वाब देती नजर से ही समझ जाती है

जब भी कहती है मां पापा भी होती है

छोटी छोटी खुशी बटोरती मिलकर महक रूह तक जगाती है

जब भी कहती है मां पापा भी होती है

रोती हस्ती मिट्टी के खिलौने बनाती ,

रंग भर कर जिंदगी को भी रंगीन ख्वाब सजाती है

जब भी कहती है मां पापा भी होती है

साथ निभाने को सहारा बन मां से बड़ी शेरनी बनती नजर आती है

जब भी कहती है मां पापा भी होती है

मां सी ज़िन्दगी ना मिले पर मां सी ही बनना चाहती है

जब भी कहती है मां पापा भी होती है

गलत को गलत बोलने से कभी नही डरती है

जब भी कहती है मां पापा भी होती है

संस्कारों से पहले अच्छा इंसान बनना चाहती है

जब भी कहती है मां पापा भी होती है

मां मुझे गर्व महसूस होता हैं हर बार ये कह कर मुझे गुरूर करवाती है

जब भी कहती है मां पापा भी होती है.


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational