मां ढाल बन जाती है
मां ढाल बन जाती है
हर पल अगर हमारे लिए कोई ढाल बनती है
वो है हमारी मां, जीवन की चुनौतियों का जवाब है मां
एक ऐसा ढाल जो दे तक्कर हर मुशिबत को,
जब आएं बात बच्चों की सुरक्षा की
मां हर विपत्तियों से लड़ती,
हमें मुश्किलों से भागना नहीं सामना करना सीखाती,
हमें वो चाहे जितना डांटे,
दूसरों की आलोचना से बचाती,
हमें चोट लगी तो भी मां मलहम लगाती,
निराशा के पलों में मां ही पास आती,
जीवन की की संघर्षों का सामना वो
हमारे लिए अकेले ही करती
और हमें जानने भी न देती,
मां किसी योद्धा से कम नहीं
मां की ढाल की है नहीं कोई बराबरी।
