लोकतंत्र
लोकतंत्र
लोकतंत्र के इस महापर्व में
हमें अपना फर्ज निभाना है
शत-प्रतिशत मतदान कर
लोकतंत्र सफल बनाना है।
झूठे वादों के चक्कर में
अब हमें नहीं आना है
प्रलोभन से दूर रहकर
अपना कर्तव्य निभाना है
लोकतंत्र सफल बनाना है।
राह में मुश्किलें भी आएंगी
कर्तव्य पथ से हमें डिगाएंगी
मुश्किलों से हमें नहीं घबराना है
योग्य व्यक्ति को जिताना है
लोकतंत्र सफल बनाना है।
कुछ भी असंभव नहीं जहां में
सब कुछ संभव कर दिखाना है
राष्ट्रहित हमें अपना फर्ज निभाना है
लोकतंत्र सफल बनाना है।