STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

धरती मां

धरती मां

1 min
14

ये धरती कितना देती है 

बदले में कुछ न लेती है।


अन्न-जल देती हमको 

मां सम पोषण करती है 

ये धरती कितना देती है।


दुनिया कहती रत्नगर्भा 

संसाधन अर्पण करती है

ये धरती कितना देती है।


शीतल जल - मंद पवन 

फल-फूल औषधि देती है 

बदले में कुछ न लेती है 

ये धरती कितना देती है।


सुख देती दुःख हर लेती है 

ये बिल्कुल मां के जैसी है

ये धरती कितना देती है।


निस दिन सहती दुःख पीड़ा 

पर कभी कुछ न कहती है 

ये धरती कितना देती है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational