STORYMIRROR

Ankit Yadav

Romance

3  

Ankit Yadav

Romance

लिखना तुम

लिखना तुम

1 min
385

एक रोज

एक पैगाम लिखना तुम

वह पैगाम 

मेरे नाम लिखना तुम


ख्याल, जज़्बात

एहसास तुम अपने

एक दिन 

तुम मेरे नाम लिखना


लिखना तुम

वह बातें

जो तुम्हें कहना

शायद जिन्हे तुमने

उचित न समझा कहना


कुछ उन 

लम्हों को लिखना

जब मैं और

तुम रूबरू हुए


लिखना तुम

खामोशी अपनी

अल्फाजों में

आरजू तुम लिखना


लिखना तुम 

ये अजीज़ तुम अपनी

कहानी

अपने ख्याल लिखना


लिखना तुम 

अगर मुमकिन हो तो

मेरे सवालों के

जवाब तुम लिखना



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance