STORYMIRROR

Dr Shashi Shekhar Mishra Atin

Comedy

4  

Dr Shashi Shekhar Mishra Atin

Comedy

लगी है भीड़ मधुशाला पर

लगी है भीड़ मधुशाला पर

1 min
76

आज़ लगी है भीड़ मधुशाला पर,

जुटे हैं सारे मतवाले मधुशाला पर।

करोना का रोना छोड़ खड़े हैं वो मधुशाला पर,

जुटी हैं सरकारें लाने सबको मधुशाला पर।


सामाजिक दूरी हुयी तार-तार मधुशाला पर,

माह की सारी कमाई लुटायी गयी मधुशाला पर।

आज लगी है भीड़ मधुशाला पर,

जुटे हैं सारे दिलवाले मधुशाला पर।


कोरोना का ख़तरा कोई न माने मधुशाला पर,

जीवन कितना नि:सार सब कोई माने मधुशाला पर।

ज्ञान के नव उत्स फूटे आज़ मधुशाला पर

प्रमत्त के मुख से नवगीत झरें आज़ मधुशाला पर।


आज़ लगी है भीड़ मधुशाला पर

जुटे हैं सारे ज्ञानी मधुशाला पर।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy