STORYMIRROR

Poonam Gupta

Inspirational

4  

Poonam Gupta

Inspirational

कविता - अंधविश्वास

कविता - अंधविश्वास

1 min
279

संसार में फैला अंधविश्वास चारों ओर है

खुद ही देते बढ़ावा और करते प्रचार अंधविश्वास का है

अच्छे से अच्छे रिश्ते को करता चकनाचूर है

मन में भरता नफरत के भाव जब होता अंधविश्वास है

जब किसी के प्रति अंधविश्वास घर कर जाता है

उसका जीवन बड़ा कष्टकारी बन जाता है

न होता किसी के लिए प्रेम उसका वो दुश्मन बन जाता है

जब होता अंधविश्वास हर रिश्ता कमजोर पड़ जाता है

न दिल से हम उसको निभा पाते न ही अपना सकते है

अंधविश्वास के नाम पर लोगों को लूटा जाता है

पूजा पाठ, मंत्र तंत्र, न जाने क्या क्या जाता है

अंधविश्वास के नाम पर धन लुटा जाता है

किसी की भी आस्था को ठेस पहुंचाई जाती है

अंधविश्वास के नाम पर हो रहे अत्याचार को रोकना है

अंधविश्वास के नाम पर होने वाले शोषण से सबको बचाना है

आज की पीढ़ी को इसके लिए हमें जागरूक बनाना है



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational