कुछ लोग उतरे दिल में।
कुछ लोग उतरे दिल में।
जमाने के तजुर्बे, मुझमें कुछ ऐसा कर गए।
कुछ लोग उतरे दिल में कुछ दिल से उतर गए।
कइयों को लगा चूना कुछ को लगा मक्खन।
वह सफलता के महल में जा कर पसर गए।
कुछ होशियार थे यहां ओ कुछ थे नासमझ।
की अनसुनी दोनों ने ,जो करना था कर गए।
न फिक्र कर उनकी जो साथ छोड़ चल दिए
तू कद्र कर उनकी जो घर दिल में कर गए।
इस जिंदगी की रेल में मिलते बिछड़ते लोग।
कुछ तेरे बाद में उतरेंगे कुछ पहले उतर गए।