STORYMIRROR

Dr.Beena Agrawal

Tragedy

3  

Dr.Beena Agrawal

Tragedy

कर्फ्यू के 21 दिन

कर्फ्यू के 21 दिन

1 min
555

अचानक से कोरोनावायरस कहां से आ गया यह सब क्या है क्यों इतना हा हा कार मचा हुआ है क्या यह वायरस सब को ले जायेगा मन में एक ही चिंता बैठी हुई है क्या पूरा विश्व समाप्त हो जाएगा हर जगह हाहाकार मचा हुआ है आखिर मन में इतना डर क्यों है।

14 मार्च को कॉलेज गए हुए थे पेपर में ड्यूटी लगी हुई थी अचानक से पता चला कि पेपर हट गया है तब बहुत गुस्सा भी आया कि आखिर क्यों बुलाया गया चलो खैर कोई बात नहीं फिर आखिरकार छुट्टी मिल गई तभी इतना हल्ला नहीं था।

तब तो बस चीन में ही हाहाकार मचा हुआ था भारत देश में ऐसा कुछ खास नहीं था लेकिन छुट्टियां बढ़ गई पेपर भी हट गए पता चला कि 22 मार्च को अचानक से 1 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है अचंभित की बात है चलो अच्छा है कि 1 दिन के लोकडाउन से शायद कुछ सुधार हो जाए क्योंकि मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है, लेकिन कहीं ना कहीं मन में एक डर था ऐसा तो नहीं आगे और दिन के लिए भी लॉकडाउन हो जाए।

यह मन में विचार चल रहा था कि अचानक से दूसरे दिन पता चलता है 21 दिनों के लिए पूरा भारत देश ब्लॉक कर दिया है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy