STORYMIRROR

रिपुदमन झा "पिनाकी"

Inspirational

3  

रिपुदमन झा "पिनाकी"

Inspirational

कोरोना वायरस

कोरोना वायरस

1 min
175

बात अभी थोड़ी समझो ना।

दूर तनिक लोगों से रहो ना।

बात बिठा लो मन में अपने

थोड़े दिन लोगों से मिलो ना।


सावधानी  थोड़ी  बरतो ना।

छींक खांस कर मुंह छुओ ना।

करो नमस्ते अभिवादन में

हाथ मिलाने से भी बचो ना।


संयम से तुम काम तो लो ना।

बात - बात पर ऐसे डरो ना।

बस कुछ दिन ही परेशानी है

ख़ुद समझो लोगों से कहो ना।


साफ़ सफाई तुम रखो ना।

तन मन घर का कोना - कोना।

लाख करेगा कोशिश ज़ालिम

वायरस को तुम घुसने दो ना।


ज़िद ठानो और पीछे पड़ो ना।

आज महामारी से लड़ो ना।

साथ नहीं जब मिलेगा इसको-

घबरा कर भागेगा कोरोना।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational