STORYMIRROR

Dr Baman Chandra Dixit

Inspirational

4.5  

Dr Baman Chandra Dixit

Inspirational

कहता हूँ मैं

कहता हूँ मैं

1 min
9

जब तक हो खामोश रहता हूँ मैं

तब तक दर्द सारे सहता हूँ मैं

हदें लांघ जाती ज्यादतियां जब

प्रतिवाद प्रचंड तब कहता हूं मैं।।


रूठ जाते अपने भी बिन बातों के

छूट जाते सपनें भी बिन रातों के

समझाऊं भी कैसे उन अपनों को

उलझनों को कैसे सुलझाता हूँ मैं।।


कहते आप बातों को मोल के बोलो

चलना हो तो कदमों को तोल के चलो

वो उड़ान कैसी पंख स्थिर अगर

पाबंदियों को तोड़ चलता हूँ मैं।।


मंज़िल पे नज़र रख सफ़र पे अगर

दुश्मन की ख़बर रख ज़ंग में अगर

डर डर के अगर जीया तो क्या जीया

मौत से आँख मिला बोलता हूँ मैं ।।


दिन हफ्ता महीना सालों को छोड़

पल पल का हिसाब दिमाग़ में जोड़

घटे तो नुक़सान एक पल का सोच

बढ़े तो पलों को सालों में जोड़ता हूँ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational