कहाँ मिलेगी ?
कहाँ मिलेगी ?
नैतिकता का पाठ पढ़ाती,
अब शिक्षा कहाँ गयी है ?
माता-पिता को भगवान बताती,
ऐसी सीख कहाँ गयी है ?
मानवता ही सर्वश्रेष्ठ धर्म ,
इस हेतु करना सारे कर्म ।
ऐसे हमें संस्कार सिखाती,
हमारी संस्कृति लुप्त हो रही।
धर्म भीरु बना सत्कार्य कराती,
अकर्मण्य व कुकृत्यों से बचाती।
कर्त्तव्यपरायणता हमें सिखाती,
सर्वश्रेष्ठ भारतीय संस्कृति कहाँ बची?
भौतिकता को निस्सार बताती,
प्रकृति की महत्ता सिखाती।
भक्ति व प्रेम का सार बताती,
विश्व-बधुत्व की शिक्षा कहाँ मिलेगी?