STORYMIRROR

Sundar lal Dadsena madhur

Abstract Inspirational

3  

Sundar lal Dadsena madhur

Abstract Inspirational

कारगिल विजय दिवस की गाथा

कारगिल विजय दिवस की गाथा

1 min
186


फरवरी 1999 में हमने पाक से दोस्ती का हाथ बढ़ाया था।

पर नापाक हरकत से उसने कारगिल पर कब्ज़ा जमाया था।

तब भारतीय रणबांकुरों ने भारत का मान सम्मान बढ़ाया ।

ऑपरेशन विजय को अंजाम दे कारगिल पर तिरंगा लहराया था।1।  


राष्ट्रीय रायफल के जवानों ने मोर्चा संभाला था।

अटल जी के साहस व नेतृत्व का धधका ज्वाला था।

बोफोर्स तोपों, मिग 27 व 29 से पाक के कई ठिकाने उड़ा डाले।

कारगिल में लड़ने वाला हर जवान वीर हिम्मतवाला था।2।


तोलोलिंग चोटी पर 2 जुलाई 99 को विजय फताका फहराया था।

5 जुलाई 99 को योगेंद्र के नेतृत्व में टाइगर हिल को कब्जाया था।

7 जुलाई 99 को मश्कोह घाटी में ऑपरेशन सफेद सागर कर डाला।

26 जुलाई 99 को विक्रम बत्रा ने प्वाइंट 5140 पर तिरंगा लहराया था।3।

  

कारगिल के पहाड़ों पर हिन्द की सेना ने पराक्रम दिखाया था।

3 मई 1999 को पाक ने कारगिल पर नापाक हरकत दिखाया था।

26 मई 99 को "ऑपरेशन विजय" के साथ आगे बढ़ा भारतीय जवान।

26 जुलाई 1999 को कारगिल की चोटी पर भारत का तिरंगा लहराया था।4।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract