STORYMIRROR

Manju Saini

Inspirational

4  

Manju Saini

Inspirational

:जय जय भोले बाबा

:जय जय भोले बाबा

2 mins
234


जय जय भोले बाबा

जय देवा जय देवा मेरे सृष्टि कल्याणी

जय देवा जय देवा मेरे भोले भण्डारी

जय परमेश्वर बाबा जय भोले भण्डारी

जय तारक  बाबा करते नंदी सवारी

जय अनंत नाम बाबा हिमालय विहारी

जय जय भोले बाबा

जय अपवर्गप्रद बाबा मोक्ष मेरे पक्ष धरो

जय सहस्रपाद बाबा अंगना पधारो

जय सहस्राक्ष बाबा कष्ट सभी के हरो

जय अव्यक्त बाबा इंद्रियो में न दिखो

जय भगनेत्रभिद् गलत न दिखने दो

जय जय भोले बाबा

जय हर हर बाबा सब को दुख से तारो

जय दक्षाध्वरहर बाबा बिगड़ी  संवारो

जय अव्यग्र बाबा भी व्यथित न होने दो

जय पूषदन्तभित् बाबा रक्षा करो

जय हरि हम सभी ओर से रक्षा करो

जय जय भोले बाबा

जय अव्यय बाबा अति होने पर सम्भालो

जय महादेव मेरे देवो के देव नमन स्वीकारो

जय देव सभी देवों के पूजनीय उपकार करो

जय पशुपति नाथ हे मेरे भोले नाथ

जय मृड देवा सुख संपत्ति से निहाल करो।

जय जय भोले बाबा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational