STORYMIRROR

Dr Sanjeev Dixit

Abstract

3  

Dr Sanjeev Dixit

Abstract

ज़रूरत

ज़रूरत

1 min
250

ज़िंदगी तेरे सुक़ून में ख़ुशी का बसर है

तेरी ज़रूरत से ज़्यादा कुछ भी ज़हर है


ख़ुद पर यक़ीन ही है जीने की मुहिम

भरोसे की कमी ही सबसे बड़ा डर है


ख़ूबी से *मुतास्सिर होना है *तख़लिक

बाक़ी सब बस जलन है और फ़िक्र है

*मुतास्सिर - Impressed, प्रभावित

*तख़लिक - Inspiration, प्रेरणा


दुनिया न जीत पाओ तो ना होना बेचैन

ख़ुद को फ़तह करने में बे-इंतहा सब्र है


शर्तों की नज़रों से देखा तो हुई नफ़रत

अब *कती से गले लगाया तो असर है

*कती - unconditional, बिना शर्त


ज़िंदगी तेरे सुक़ून में ख़ुशी का बसर है

तेरी ज़रूरत से ज़्यादा कुछ भी ज़हर है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract