STORYMIRROR

Sumit. Malhotra

Abstract Tragedy Action

3  

Sumit. Malhotra

Abstract Tragedy Action

जंगल के जंगली जानवर।

जंगल के जंगली जानवर।

1 min
115

कुछ दिन पहले यारों एक विडियो देखा था, 

विडियो में जंगल के जंगली जानवर देखें थे। 

उसमें एक भैंस अपने कटड़े के साथ दिखी, 

दो शेरों ने भैंस व कटड़े को मार डाला था। 


बहुत ही ज़्यादा वो दर्दनाक दृश्य देखा था, 

भैंस से पहले कटड़े को मरते हुए देखा था। 

भैंस अपने कटड़े के पीछे-पीछे आ रही थी, 

नये-नये जन्में कटड़े के पीछे वो आ रही थी। 


पीछे से दो शेरों ने भैंस पर हमला किया था, 

एक आगे से व एक ने पीछे से हमला किया। 

भैंस का ध्यान अपने कटड़े को बचाने पे था, 

भैंस को अपने से ज़्यादा कटड़े की चिंता थी। 


तभी तीसरे शेर ने कटड़े पर हमला किया था, 

तीनों शेरों ने भैंस व कटड़े का शिकार किया। 

बहुत ही ज़्यादा बेबस महसूस तब हुआ हमें, 

विडियो बनाने वाले पर बहुत क्रोध आया था। 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract