STORYMIRROR

shahab uddin

Inspirational

4  

shahab uddin

Inspirational

ज़माने वाले

ज़माने वाले

1 min
272

जाने किस ज़ोम में रहते हैं ज़माने वाले

नई बस्ती में हैं सब लोग पुराने वाले


अब मुख़ालिफ है हवा चुप है तमाशाई भी

दाओं पेंचों की पतंगो को उड़ाने वाले


मिल्कियत बनती है जिनसे ये वतन बनता है

सख़्त मुश्किल में हैं वो रोज़ कमाने वाले


कोई तरग़ीब निकालो के बड़ी मुश्किल है

है कहां जोड़ने वाले वो घटाने वाले


याद मुझको तो नहीं है तिरा चेहरा ज़ालिम

याद आते हैं मुझे दिन वो सुहाने वाले


शाह फिरऔन है कारून है हामान भी है

सारे क़िरदार वही हैं ये फसा ने वाले।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational