STORYMIRROR

shahab uddin

Inspirational

4  

shahab uddin

Inspirational

नामे मुबारक

नामे मुबारक

1 min
401


खुशबुएं मदीने की गुलसितां मदीने का

फूल है मदीने के बाग़बां मदीने का


लफ़्ज़ लफ़्ज़ कुर आं है नक़्श नक़्श नग़मा है

बुल बुलें मदीने की न आत ख़्वां मदीने का


ये दुआए तालिब है ये दुआ ही ग़ालिब है

हो ज़मीं मदीने की आसमां मदीने का


बे ख़तर है आसी ये नस्ब मुहरे ईमां है

पासबां मदीने का रहनुमा मदीने का


है क्या रसूल अल्लाह है अताअते अल्लाह

है ज़बां मदीने की हम ज़बां मदीने का


रहबरी मदीने की रास्ता मदीने का

है सफ़र मदीने का कारवां मदीने का


मन्जि़लें मदीने की रहरवां‌ मदीने का

सब्त है मिरे दिल पर नक़्शे पा मदीने का


खाक भी मदीने की कहकशां की जैसी है

मिस्ल जैसे जन्नत है आशियां मदीने का


शाह दिल के गोशे में नूर ये मुनव्वर है

है ज़मा मदीने का शाहज़हां मदीने का।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational