STORYMIRROR

Dheerja Sharma

Inspirational

3  

Dheerja Sharma

Inspirational

जल है तो कल है

जल है तो कल है

1 min
368

जल है तो कल है

जल है तो कल है

वरना सब मरुथल है।

*जल से ही सांसें हैं

नदियों की कल कल है

जल से पंछी का कलरव है

वरना सब मरुथल है।

जल है तो कल है

जल है तो कल है

वरना सब मरुथल है।।

*जल से ही जीवन है

जल ही तो संबल है

जल से पेड़ों पर हरियाली,

वरना सब मरुथल है।

जल है तो कल है

जल है तो कल है

वरना सब मरुथल है।।

*जल से ही खुशियां हैं

खो रही जो प्रतिपल है।

जल को यूं बर्बाद न करना

वरना सब मरुथल है।

जल है तो कल है

जल है तो कल है

वरना सब मरुथल है।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational